फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संत दुर्बलनाथ सत्संग भवन में लोगों को अन्नकूट प्रसाद बांटे

Tue, 21 Oct 2025 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-71 संत दुर्बलनाथ सत्संग भवन महेंद्रगढ़ में अन्नकुट का प्रसाद वितरित करते हुए लोग--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला नया खटीकान स्थित संत दुर्बलनाथ सत्संग भवन में मंगलवार को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्यों ने सवा एक बजे ठाकुरजी महाराज को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। कमेटी प्रधान मनोज कुमार खन्ना ने बताया कि कमेटी द्वारा हर वर्ष दिवाली से अगले दिन श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जाता है।
अन्नकूट में प्रसाद में कढ़ी, चावल, बाजरा, मूंग, मूली व बैंगन की सब्जी शामिल रही। उन्होंने बताया कि अन्नकूट दीपावली के बाद से बनना शुरू हो जाता है, जिसमें बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, मूंग और सीजन की सभी सब्जियों से एक मिक्स सब्जी तैयार की जाती है। कई लोग बाजरे की खिचड़ी में ही सीजन की हरी सब्जियां मिलाकर व्यंजन तैयार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये व्यंजन खाने में जितना महत्वपूर्ण होता है, शरीर के लिए भी उतना अच्छा होता है। इस मौके हरीराम खन्ना, मुकेश खन्ना, फकीरचंद, संदीप, दीप खन्ना, संजय, संदीप, कैलाश रतवाया, पार्षद सुरेंद्र फौजी, धर्म खन्ना, कर्म खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें