फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: घरेलू गैस सिलिंडर का हो रहा था दुरुपयोग, 24 किए बरामद

Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नकेल कसने के लिए वीरवार को प्रशासन व खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के सात होटल रेस्टोरेंट पर छापे मारे। इस दौरान घरेलू गैस के दुरुपयोग के मामले में 24 सिलिंडर जब्त किए गए। व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की बिक्री को बढ़ावा देने व घरेलू गैस के दुरुपयोग पर नकेल कसने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक ध्यान सिंह, उप निरीक्षक राजेश, उप निरीक्षक संदीप कुमार, पवन कुमार, संदीप सिंह टीम ने होटल, रेस्टोरेंट सहित अन्य दुकानों में छापे मारे।
विज्ञापन

इस दौरान सभी स्थानों पर व्यावसायिक सिलिंडरों का उपयोग होते पाया गया। निरीक्षक ध्यान सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठान होटल, ढाबों चाय की दुकानों, फास्ट फूड की दुकानों पर छापेमारी की गई है। जहां कामर्शियल सिलेंडरों के जगह घरेलू सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा था। जहां पर उन्हें जप्त कर लिया गया है। इस दौरान 22 सिलेंडर इंडियन गैस एजेंसी व 2 सिलेंडर भारत गैस एजेंसी के जब्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें