फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पीएमश्री स्कूल में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू

विज्ञापन
फोटो नंबर-28पीएमश्री स्कूल में कुत्तों को पकड़ती टीम।संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद की ओर से पीएमश्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक का मुद्दा 10 फरवरी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए नगर परिषद ने इस समस्या पर कार्रवाई शुरू की।
विद्यालय में कुत्तों और बंदरों की वजह से छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल परिसर और मैदान में अक्सर कुत्ते और बंदर आपस में लड़ते दिखाई देते थे जिससे छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती थी। हालात ऐसे थे कि स्कूल में सुरक्षा के लिए हर समय एक अध्यापक को तैनात रखना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद के सफाई निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्कूल परिसर में कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बंदरों को पकड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही सबसे पहले पीएमश्री स्कूल में बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि स्कूल परिसर को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें