फोटो नंबर- 23बीकेएन कॉलेज के पास साफ-सफाई करते स्वंंयसेवक। स्रोत-संस्थान
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में एनएसएस शिविर के चौथे दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत श्याम मंदिर व आसपास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान से की गई। इस दौरान स्वयंसेवकों ने आसपास की गलियों व सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की। इसके बाद पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उप सिविल सर्जन डॉ. जगमोहन यादव ने उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि दवाओं का उपयोग केवल चिकित्सकीय परामर्श से करें और निर्धारित अवधि तक पूरा करें। संवाद