फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कंपनी के अधिकारी के कहने पर स्क्रीन शेयर न करें

Thu, 05 Dec 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। साइबर और दुर्गा शक्ति की पुलिस टीम ने पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए। बुधवार को थाना साथ ही साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप प्राचार्य डॉ. जेएस मोर, कुलसचिव डॉ. सत्यपाल और यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन भी मौजूद रहे। साइबर थाना से एएसआई इंद्रजीत ने छात्र-छात्राओं को बताया कि फोन के माध्यम से किसी कंपनी के अधिकारी के कहे जाने पर स्क्रीन शेयर न करें।
बैंक या अन्य किसी भी सेवा प्रदाता का, कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर संबंधित बैंक सेवा प्रदाता या अन्य कंपनी के अधिकारिक वेबसाइट का ध्यानपूर्वक अध्ययन कर प्राप्त करें। इसके साथ ही दुर्गा शक्ति इंचार्ज निरीक्षक मीनाक्षी ने छात्राओं को आत्मरक्षा करने के तरीकों कानूनी प्रावधानों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें