फोटो नंबर- 13कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के साथ बीआरसी। स्रोत-विभाग
- फोटो : mathura
निजामपुर। खंड के गांव पांचनौता में ग्राम जल व सीवर समिति के सदस्यों का क्षमता संवर्धन और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता ममता देवी सरपंच ने की। इसमें जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जल व स्वच्छता सहायक संगठन के खंड निजामपुर के खंड संसाधन संयोजक अशोक यादव ने बताया कि दूषित पानी से होने वाली बीमारी जैसे डायरिया की रोकथाम व बचाव के उपाय बताए।
अशोक यादव ने बताया कि जल स्रोत के 10 मीटर की परिधि में कोई भी गंदगी जैसे कूड़ा-कचरा, गोबर और गंदा पानी एकत्रित न होने दें। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की सक्रिय महिला को ग्राम जल व सीवर समिति के सदस्य के रूप में जोड़ा जाए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, सुषमा, लक्ष्मी, शकुंतला, शारदा ग्राम जल व सीवरेज समिति सदस्य, रविदत्त और सत्यवीर पंप ऑपरेटर आदि उपस्थित रहे। अंत में ग्राम जल एवं सीवरेज समिति के उपस्थित सदस्यों को आईईसी किट, प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया।