हरियाणा पुलिस के डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत जिला पुलिस को 16 गाड़ियां मिलेंगी। प्रदेश सरकार ने पूरे हरियाणा के लिए 630 इनोवा खरीदी हैं। जिसके तहत प्रदेश में प्रत्येक थाने को दो-दो गाड़ियां दी जाएंगी। पुलिस को 112 पर कॉल करने के मात्र 20 मिनट बाद मौके पर पहुंच जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लागू होने पर पुलिस की इमेज में भी सुधार होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह प्रोजेक्ट अप्रैल या महीने में शुरू हो सकता है।
हरियाणा पुलिस विभाग डायल 112 प्रोजेक्ट की तैयारी पिछले चार महीनों से कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत हरियाणा पुलिस ने लगभग 95 करोड़ रुपये की 630 इनोवा खरीदी हैं। प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रत्येक थाने को दो-दो गाड़ियां दी जाएंगी। अक्सर यह सुनने को मिलता है कि 100 नंबर पर काल किए जाने पर पुलिस ने फोन नहीं उठाया, अगर पुलिस ने फोन रिसीव किया तो कई देर बाद वह मौके पर पहुंची, लेकिन अब इसमें ऐसा नहीं होगा। इनोवो गाड़ी में ऑटोमेटिक सिस्टम होगा और जीपीएस की सुविधा रहेगी। ये गाड़ियां सीधी पंचकूला कंट्रोल रूम से जुड़ी रहेंगी। पीड़ित ने जैसे ही 112 पर कॉल किया तो पंचकूला कंट्रोल रूम पर जाएगी वहां से वो लोकेशन आदि जानकर पुलिस की गाड़ी भेजेंगे। कंट्रोल रूम से यह पता लग जाएगा कि मौके पर गाड़ी कितनी देर बाद पहुंची है। इनको एक्सपर्ट ड्राइवर ही चलाए जिनको भौंडसी, मधुबन तथा पंचकूला में दो दिन की ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
चार भाषाओं में लोगों को मिलेगी सेवा
राज्य के प्रत्येक नागरिक तक सेवाओं की पहुंच बनाने के लिए चार भाषाओं में यह सेवा दी जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी तथा हरियाणवी भाषा के जानकारों को सेवा सुुचारु करने के लिए लिया गया है। यह कर्मचारी प्रदेश भर से आने वाली फोन कॉल को सुनकर आगे रिस्पांस टीम तक अपने संदेश भेजेगी, जो कि शहरी क्षेत्रों में अधिकतम 15 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट में शिकायतकर्ता के पास पहुंचेगी।
फोन कॉल डाटा रहेगा सुरक्षित
हरियाणा पुलिस को हाई-टेक करने की इस मुहिम में डाटा सुरक्षित रखने की भी पूरी व्यवस्था की गई है। इस पूरे घटनाक्रम का बैक-अप डीजीपी कार्यालय के साथ ही सी-डेक हैदराबाद में भी डाटा सुरक्षित रखा जाएगा। इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सूबे के प्रत्येक थाने में 2-2 वाहन दिए जाएंगे।
वर्जन
प्रदेश सरकार डायल 112 प्रोजेक्ट शुरू करेगी। प्रोजेक्ट के तहत हर थाने को दो-दो गाड़ियां मिलेंगी। महेंद्रगढ़ में आठ थाने हैं तो 16 गाड़ियां महेंद्रगढ़ जिले को मिलेंगी। पहले यह प्रोजेक्ट नवंबर माह में शुरू होना था, लेकिन अब अप्रैल मई तक शुरू होने की संभावना है।
-चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़।