महेंद्रगढ़। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 14 अप्रैल को जिलास्तरीय सीनियर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 29 व 30 अप्रैल नरवाना में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला खेल सचिव प्रदीप यादव व एथलेटिक्स कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि खेल स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू की जाएगी। प्रतियोगिता में जिले के करीब 120 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
खेल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिता, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा जन्म प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी 29 व 30 अप्रैल को नरवाना के नवदीप स्टेडियम में होने वाले राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।