फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील लगाकर राहगीरों को तरबूज और खरबूजे बांटे, कमाया पुण्य

विज्ञापन
बस में बैठीं सवारियों को मीठा पानी पिलाते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
निजामपुर । निर्जला एकादशी के दूसरे दिन शनिवार को क्षेत्र में लोगों ने छबीलें लगाकर राहगीरों की सेवा की। लोगों ने ग्रामीण क्षेत्र में राहगीरों को तरबूज, खरबूजे, गन्ने का जूस, शरबत व फल इत्यादि भेंट किए। वहीं कस्बा निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर जगह-जगह छबील लगाकर राहगीरों को शरबत, जलजीरा, जूस व तरबूज वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान निजामपुर के चौधरी देवीलाल चौक पर पवेरा व कस्बे के दुकानदारों द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाई गई। ग्रामीण कुलदीप, उमराव चंदेला के नेतृत्व में छबील लगाई गई। निजामपुर में दुकानदार हंसराज, जयप्रकाश लखेरा, मोहर सिंह, मनोज शर्मा, बिल्लू व धन्नू के नेतृत्व में राहगीरों को गन्ने के जूस के साथ तरबूज व खरबूजे का वितरण किया। समाजसेवी हंसराज ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हर व्यक्ति के अंदर सेवा करने की भावना पैदा होती है। वहीं गांव पांचनोता बस स्टैंड पर उमराव चंदेला के नेतृत्व में राहगीरों को कोल्ड ड्रिंक पिलाई गई। इसके अलावा गांव पवेरा के पास निजामपुर, नांगल चौधरी रोड, रेलवे स्टेशन, गावड़ी बस स्टैंड, भगवती ट्रेडर्स, नियाजअलीपुर बायल रोड पर छबीलें लगाई गई। संवाद
आजाद चौक पर लगाई ठंडे शरबत की छबील
फोटो नंबर 02
नारनौल। शहर की सामाजिक संस्था आजाद चौक युवा संगठन द्वारा निर्जला द्वादशी के उपलक्ष्य में आजाद चौक पर ठंडे शरबत की छबील लगाई गई। संगठन प्रधान लोकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में समाजसेवी सत्यपाल आहूजा ने बताया कि गर्मी के मौसम में यदि किसी व्यक्ति को ठंडा शरबत मिल जाए तो वह अमृत के समान लगता हैं। छबील लगाने में संस्था के संरक्षक विजय जिंदल, उप प्रधान मोहित जिंदल, महासचिव भगत सिंह सैनी, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन, हर्ष तनेजा, प्रिंस अरोड़ा, कमल कोकचा, हिमांशु सोनी, हर्ष सैनी, बालकिशन सैनी, अभिषेक कुमार, राजकुमार चौधरी, हेमंत आहूजा व पुनीत जिंदल ने अपना सहयोग दिया।
स्टॉल लगाकर पिलाया मीठा आम का पना
नांगल चौधरी। पुलिस स्टेशन के पास राहगीरों के लिए मीठा आम पना की स्टॉल लगाई गई। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए आम पना बनाया गया और राहगीरों में वितरित किया गया।
श्याम सुंदर ने बताया कि आम पना गर्मियों के महीने में पीना बहुत फायदेमंद होता है। यह पेट की समस्याओं में भी बहुत लाभकारी होता है। संवाद
श्रद्धालुओं ने खोड़ मंदिर में माता के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
मंडी अटेली। निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर शनिवार को गांव खोड़ में ग्यारस माता मंदिर खोड़ में मंदिर कमेटी की ओर से सुबह हवन का आयोजन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवक वेद गिरदावर ने बताया कि ग्यारस माता मंदिर में दूर-दराज के श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। कमेटी की ओर से मंदिर के सामने राहगीरों के लिए शरबत की छबील लगाई गई।
इस दौरान मंदिर के पुजारी जयपाल व मुंशी सिंह चौहान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। वहीं भजन पार्टी सदस्य रोहताश सिंह, जय सिंह एंड पार्टी ने दिन भर माता का अपने साथी कलाकारों के साथ गुणगान किया। वेद गिरदावर ने बताया कि ग्यारस माता मंदिर में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज के भक्त इस दिन मंदिर में आकर मिन्नते मांगते हैं। एकादशी का हमारे शास्त्रों में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह दिन शुभ कार्यों के लिए कल्याणकारी व मंगलकारी माना जाता है। मंदिर में हर शुल्क पक्ष की एकादशी को माता का मेला लगता है। इस मौके पर कृष्ण सिंह, सूबेदार छतर सिंह, सूबेदार मुंशी चौहान, सुमेर सिंह, सुमित एडवोकेट, जयपाल सिंह व राकेश पेंटर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्याम बाबा की मूर्ति पर चांदी का मुकुट चढ़ाया
कनीना। शेरानंद महाराज ने निर्जला एकादशी पर गांव दौंगड़ा अहीर के श्याम मंदिर में श्याम बाबा की मूर्ति पर चांदी का मुकुट अर्पित किया। इस अवसर पर श्याम भक्तों व ग्रामीणों ने शरबत की छबील लगाई। एकादशी को लेकर महिलाओं ने भी व्रत रखा। महिलाओं ने मंदिर परिसर में मिट्टी के मटके रखकर मन्नतें मांगी। इस अवसर पर मोहित इमरान, पुष्कर, अनुज, दीपांशु, आयान, महेश, पुष्पराज सहित छोटे-छोटे बच्चों ने राहगीरों को पानी पिलाया। लालचंद, करतार ने बताया कि निर्जला एकादशी पर प्यासे को पानी पिलाना ही सबसे बड़ा धर्म है। किसी की प्यास बुझाना बड़े ही पुण्य का कार्य है। संवाद
राहगीरों को पिलाया शरबत
महेंद्रगढ़। शहर व गांवों में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर निर्जला एकादशी के दूसरे शरबत की छबील लगाकर राहगीरों की प्यास बुझाई। शहर के गोशाला रोड, मसानी चौक, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक, यादव सभा, सब्जी मंडी, परशुराम चौक, सब्जीमंडी, हुड्डा पार्क के पास, नारनौल रोड, शिव कॉलोनी, मोहल्ला वाल्मीकि 11 हट्टा बाजार और गांव आकोदा, धोली, पाली सहित अनेक स्थानों पर लोगों ने छबील लगाकर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया। सुंदरलाल असोदिया, सुरेश धोली, अशोक शर्मा, अरविंद, सोनू ने बताया कि समाज में सेवा भाव ही परमो धर्म है, मनुष्य को जीवन में अपने सेवा कार्य के कारण ही जाना जाता है वरना मनुष्य जीवन निरर्थक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें