फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गुरुग्राम रैली की तैयारी पर किया मंथन

Sat, 27 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:66- सतनाली चौक पर ​स्थित इंटक कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते जिला अध्यक्ष विपिन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भवन में निर्माण संघ की जिलास्तरीय बैठक इंटक कार्यालय जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान श्रमिकों की मांग व समस्याओं को लेकर चार अगस्त को गुरुग्राम में होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। जिला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि नए पंजीकरण के लिए जल्द से जल्द नियम लागू किया जाए ताकि मजदूरों को इसका लाभ मिल सके। नए पंजीकरण के लिए श्रमिक मजदूरों को भटकना पड़ रहा है। सरकार आए दिन श्रमिक मजदूरों के हितों के लिए केवल घोषणाएं कर रही हैं। धरातल पर ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसका मजदूरों को लाभ मिल रहा हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगामी 4 अगस्त को गुरुग्राम में इंटक की रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें मजदूरों के हितों की आवाज उठाई जाएगी। जिला महासचिव तेजपाल प्रजापति मालड़ा ने कहा कि जिलेभर से अनेक गांव के श्रमिक मजदूर रोजाना विभाग के कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। श्रमिकों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा। सरकार नए पंजीकरण को तुरंत प्रभाव से लागू कर मजदूरों राहत दे। गुरूग्राम में चार अगस्त को होने वाली रैली में पहुंचकर श्रमिकों के हितों की लड़ाई लड़ने का कार्य करें। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष भगवान सिंह झूक, मुख्य सलाहकार सुरेश नंबरदार, उपाध्यक्ष सरीफ खान, करण सिंह, देवेंद्र, पवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें