12जेएनडी10: समाधान शिविर में शिकायत सुनते हुए एडीसी प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारी। संवाद
000। शहर की गलियों में सीवर का गंदा पानी भरा है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कहीं मकानों के सामने पानी खड़ा है तो कहीं सड़क पर अतिक्रमण से राहगीरों की परेशानी बढ़ रही है। जींद-भिवानी रोड बाईपास पर सड़क तक अतिक्रमण की शिकायत भी सामने आई है।अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में लगे शिविर में लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। विजय नगर निवासी सुशीला अपनी गली की समस्या लेकर शिविर में पहुंची। उन्होंने बताया कि गली में सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी जमा रहने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोग परेशान हैं।बराह खुर्द निवासी बलबीर ने भी जलभराव की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि उनके मकान के सामने पानी जमा रहता है। इससे घर के बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की।पिल्लूखेड़ा से आए एक व्यक्ति ने घर के सामने जलभराव और गांव के रास्ते से जुड़ी समस्या अधिकारियों को बताई। इन शिकायतों पर एडीसी ने संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
दुकान के बाहर सामान और छप्पर से रास्ता बाधित: जींद-भिवानी रोड बाईपास पर अतिक्रमण की शिकायत भी शिविर में पहुंची। शिकायतकर्ता ने बताया कि एक लोहे की दुकान के सामने सड़क पर सामान रखा जा रहा है। संवाद