फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: एक माह से मुख्य सड़क मार्ग पर खड़ा सीवर का गंदा पानी, गुस्साई महिलाओं ने लगा दिया जाम

Fri, 20 Sep 2024 11:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

महिलाओं का कहना है कि बार-बार अधिकारियों से गुहार के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया है। जाम की सूचना पाकर मौके पर नारनौल थाना प्रभारी सतीस सेट्ठी व जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपचंद जेई ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के चामधेड़ा रोड पर सीवर के गंदे पानी की समस्या से परेशान महिलाओं ने शुक्रवार सुबह सात बजे जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को आश्वासन देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। वहीं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्थाई समाधान के लिए 20 दिन का समय मांगा है। सुबह सात बजे जाम लगाया था जो आश्वासन के बाद 10 बजे खोला।

विज्ञापन


बता दें कि एक माह पूर्व शहर से चामधेड़ा व अटेली-महेंद्रगढ़ मार्ग को जोड़ने वाले इस सड़क को एक माह पूर्व खोदा गया था। सीवरेज का गंदा पानी बीच सड़क पर जमा होने से करीब 15 गांवों की आबादी को गंदे पानी से गुजरने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं वाहनों के गुजरने से पानी की लहरें घरों तक पहुंच रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि बार-बार अधिकारियों से गुहार के बावजूद भी समाधान नहीं हो पाया है। जाम की सूचना पाकर मौके पर नारनौल थाना प्रभारी सतीस सेट्ठी व जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता दीपचंद जेई ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। दीपचंद जेई ने कहा कि इस समस्या के स्थाई समाधान में करीब 20 दिन का समय लगेगा। लेकिन अब सीवरेज की सफाई कर अस्थाई तौर पर समाधान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें