फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल से कादमा के लिए आज से मिलेगी सीधी बस

Mon, 06 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 23नारनौल डिपो पर खडी रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल से अब कादमा के लिए लोगों को सीधी बस सेवा मिल सकेगी। यह बस सेवा मंगलवार शाम पांच से शुरू की जाएगी जो महेंद्रगढ़, आकोदा होते हुए खुडाना से कादमा पहुंचेगी। वहां रात्रि ठहराव कर सुबह फिर से नारनौल के लिए रवाना होगी। इस बस सेवा के शुरू होने से 15 से अधिक गांवों को सीधा लाभ पहुंचेगा, वहीं बसों के बदलने का झंझट भी यात्रियों को नहीं रहेगा।
विज्ञापन

इस रूट पर बस सेवा शुरू करने की ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे थे, अब यह बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा शनिवार को भी महेंद्रगढ़ से सोहला के लिए एक नई बस सेवा शुरू की थी, जिससे भी आमजन में खुशी की लहर है। इसके अलावा रोडवेज विभाग की तरफ से अन्य रूटों पर बस चलाने की योजना बनाई जा रही है।
नारनौल महा प्रबंधक देवदत्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नारनौल से शाम 5 बजे कादमा के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस नारनौल से महेंद्रगढ़, आकोदा, खुडाना होते हुए कादमा में रात्रि ठहराव करेगी। इसके बाद सुबह इसी रूट से 7:30 बजे चलकर वापसी नारनौल आएगी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दूसरी बस महेंद्रगढ़ स्टैंड से सोहला के लिए चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें