फोटो 10बैठक में मौजूद उद्योगपति व आयोजक।स्रोत डीआईपीआरओ
नारनौल। जिला सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) केंद्र नारनौल में मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपतियों के साथ बैठक हुई।
यह बैठक केंद्र के उप निदेशक संदीप की अध्यक्षता में हुई। उप निदेशक संदीप ने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने हरियाणा उद्यम एवं रोजगार नीति 2020 के तहत उपलब्ध अनुदानों, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के तहत वित्तीय सहायता और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
औद्योगिक संघ के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल ने इस तरह के संवाद को उद्योगों के लिए आवश्यक बताया। कहा कि यह कदम जिला प्रशासन और उद्योग जगत के बीच समन्वय और सहयोग को मजबूत करेगा, जिससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। बैठक में राजकुमार चौधरी, डॉ. मनदीप लांबा, सुरेश चौधरी, कृष्ण अवतार आदि मौजूद थे।