फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लिंगानुपात सुधार के लिए मारोली में निकाली रैली

Wed, 13 Aug 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 14मारोली गांव में लिंगानुपात को सुधारने के लिए रैली निकालते ग्रामीण।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। मारोली गांव में लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। सरपंच केला देवी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संदीप कुमार भी मौजूद रहे। इसमें एएनएम मोहन कंवर, नीलम देवी, आंगनबाड़ी वर्कर रजनी देवी, विमला देवी, सरजीत देवी, मारोली स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार और पंच उपस्थित रहे। एपीएम के इंचार्ज संदीप कुमार ने लिंगानुपात को सुधारने के लिए गांव के लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या करने वाले और करवाने वालों को जेल, एक लाख तक का जुर्माना लगाया जाता है। आमजन को जागरूक करने के लिए रैली भी निकाली गई। इंचार्ज संदीप कुमार ने लोगों से कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम करने तथा करवाने वालों की सूचना देने के लिए अपील की ताकि गांव का लिंगानुपात सुधार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें