फोटो संख्या:81- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोता पाली में खिलाड़ी अश्वनी को सम्मानित करते कमेटी के
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ के तीसरे दिन शनिवार को तीन मुकाबले खेले गए। ढ़ासा बॉर्डर ने शहीद श्री भगवान की टीम को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई। खेल प्रबंधक संदीप फौजी और प्रदीप सिंह ने बताया कि पहला मुकाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढ़ासा बॉर्डर व जयपुर के मध्य खेला गया।
जयुपर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बनाए। ढ़ासा बॉर्डर की टीम ने 5.5 ओवर में दो विकेट खाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। दूसरा मुकाबला जयपुर व शहीद श्री भगवान बास के मध्य खेला गया।
जयपुर ने पहले खेलते हुए ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 112 रन बनाए। शहीद श्री भगवान ने 7.3 ओवर में तीन विकेट खोकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच अमन को दिया, जिसने 8 बॉल में 25 रन व तीन विकेट चटकाया।
वहीं तीसरा मुकाबले में श्री भगवान दास की टीम को हराकर ढ़ासा बॉर्डर सुपर आठ में क्वालीफाई कर गई।