फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ढ़ासा बॉर्डर और नंदगांव भिवानी पहुंची सेमीफाइनल में

विज्ञापन
फोटो संख्या:68- बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान क्रिकेट  खेलती ढ़ासा बॉर्डर व अमित पाली क
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल के मुकाबले हुए। इस दौरान नंदगांव भिवानी व ढ़ासा बॉर्डर ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला मुकाबला नंदगांव भिवानी व जीआर जयपुर के मध्य मुकाबला खेला गया।
विज्ञापन

नंदगांव भिवानी ने निर्धारित ओवर में 157 रन बनाए और 29 रन से मैच जीत लिया। इस मुकाबले में मैन ऑफ दा मैच आशीष रहे जिन्होंने 27 बॉल में 48 रन तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट चटकाए। दूसरा मुकाबला अमित पाली व ढ़ासा बॉर्डर के बीच खेला गया।
अमित पाली ने निर्धारित 15 ओवर में 156 रन बनाए। ढ़ासा बॉर्डर की टीम ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर मुकाबला पांच विकेट से जीत गई। इस दौरान अश्वनी ने 30 बॉल में 54 रन बनाने पर मैन ऑफ दा मैच चुने गए।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम प्रबंधक संदीप फौजी ने कहा, रविवार को सेमीफाइनल होगा। पहला मुकाबला हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढ़ासा बॉर्डर व ढिल्लू स्वामी कोसली व दूसरा मुकाबला सचिन आदलपुर व नंदगांव भिवानी के बीच होगा। सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें