फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दीवान कॉलोनी में राधाबल्लभ सेवा परिवार समिति की ओर से चल रही कथा में कथाव्यास योगेश महाराज ने सातवें दिन श्रीकृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। जब कृष्ण-सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया गया तो श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उन्होंने श्रीकृष्ण विवाह, 24 गुरुओं की व्याख्या, अनुसुइया-ऊषा मिलन, कामदेव की कथा और भौमासुर वध के प्रसंग भी सुनाएं।
विज्ञापन

कथा के दौरान कालोनी के बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण-सुदामा और रुकमणी की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गई। धार्मिक प्रवक्ता अमरसिंह सोनी ने बताया कि बुधवार को सुबह 8:15 बजे हवन और गुरु- पूजा से इस साथ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन किया जाएगा। श्रीकृष्ण सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए योगेश महाराज ने बताया कि सच्ची मित्रता में ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी नहीं देखी जाती है। श्रीकृष्णा और सुदामा की मित्रता हमें सच्ची दोस्ती, निस्वार्थ प्रेम और कठिनाइयों में भी साथ रहने की शिक्षा देती है जो अमीरी - गरीबी और सामाजिक स्थिति से परे होती है।
इस अवसर पर एडवोकेट मनीष दीवान, स्वाति दीवान, पूर्व नपा प्रधान शकुंतला मित्तल, घनश्याम गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, मक्खन लाल, नरेश दीवान, राजेश, अमरजीत अरोड़ा, बाबूलाल शर्मा, सुभाष झूकिया, प्रवीण दीवान, धर्मबीर, गोविंद शर्मा, ओम प्रकाश शास्त्री, लक्ष्मीकांत शर्मा, कुलदीप शास्त्री, रीना झूकिया, कविता शर्मा, मंजू शर्मा, रेनू दीवान, अंजू अग्रवाल, गीतिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें