फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वैष्णो देवी यात्रा के बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात कर लौटे भक्तगण

Wed, 24 Dec 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 18 सीएम से मुलाकात करते भक्तगण। स्वय
विज्ञापन
नारनौल। किशनलाल शिक्षा एवं जनकल्याण समिति की प्रथम पारिवारिक माता वैष्णो देवी यात्रा सोमवार को सायं वापस नारनौल पहुंचकर संपन्न हुई। समिति चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटिया पर सभी भक्तजनों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं के बारे में उनसे चर्चा की।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि समिति द्वारा पहली बार नारनौल से बस द्वारा यात्रा में करीब 40 से अधिक भक्तों ने माता वैष्णो दरबार में कीर्तन करने के बाद दर्शन किए। इसमें यूएसएसएल एकेडमी चेयरमैन राकेश यादव मुख्य यजमान रहे व गायक प्रदीप शर्मा, ममता सांवरियां व मोहन यदुवंशी अलवर ने अपने सुंदर भजनों से माता का गुणगान किया।
यात्रा संयोजक दिनेश शर्मा ने बताया कि माता के दर्शन के बाद चिनाब नदी, शिवखोड़ी में भगवान शिव की प्राचीन गुफा के दर्शन करते हुए जलियांवाला बाग, दुर्गियाना मंदिर व स्वर्ण मंदिर के दर्शन के साथ अटारी बॉर्डर पर परेड सेरेमनी का आनंद लिया। मनसा देवी चंडीगढ़ एवं ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र के दर्शन करते हुए यात्रा वापस नारनौल पहुंची। यात्रा में संजय सैनी, दिनेश सांखला, दीपक जोशी, मुकेश देवी व रेणु सांखला के साथ अनेक भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें