फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां दुर्गा को विदाई देकर मांगी सुख-समृद्धि, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर-05नवरात्र के अंतिम दिन  मां चामुडा देवी मंदिर मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। स
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र के समापन पर मंगलवार सुबह शहर के अनेक घरों में नवमी पूजन किया गया। इस दौरान कन्याओं को भोजन करवाकर उनका पूजन किया गया। वहीं, सोमवार रात प्राचीन मां चामुंडा देवी मंदिर में मेले का आयोजन हुआ। रात 11 बजे तक माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। प्राचीन मां नैना फतेह देवी मंदिर में भंडारा लगाया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

टाइगर क्लब परिवार के दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन हवन और भंडारे के साथ हुआ। मंगलवार को क्लब की ओर से हरिद्वार के वीआईपी घाट पर मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इससे पहले हरिद्वार विद्यापीठ के आचार्य पंडित ब्रह्मदत्त कौशिक के सानिध्य में आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भावुक माहौल में माता रानी को विदाई दी।
क्लब प्रधान राकेश यादव ने कहा कि नवरात्र के नौ दिनों की पूजा के बाद विजयादशमी पर प्रतिमा विसर्जन किया जाता है। यह परंपरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देती है। इस दौरान वैदिक मंत्रों के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिव नरेंद्र बंसी, संरक्षक राजेश लखेरा, प्रवीण यादव, राहुल राजोरिया, पारस शर्मा, पंकज सैनी, अनीश शर्मा, नवीन वशिष्ठ, सुनील शर्मा, विकास इंदोरा, हिमांशु शर्मा, अजय भोलू, मुकुल चौधरी और मनीष गोगिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें