फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में विकास को मिलेगी रफ्तार, 73.50 लाख की राशि होगी खर्च, इसी सप्ताह शुरू होंगे कार्य

Tue, 14 Nov 2023 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
सतनाली में बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत--संवाद
विज्ञापन
सतनाली। ग्राम पंचायत सतनाली की ओर से कस्बे में विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए आगामी एक सप्ताह में विभिन्न विकास कार्याें के लिए 73.50 लाख रुपये का बजट तैयार कर निर्माण शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी कड़ी में कस्बे के पशु अस्पताल, एचडीएफसी बैंक से खोखा मार्केट की ओर जाने वाले मुख्य रास्ते का पंचायत की ओर से पुनर्निर्माण करवाया जाएगा। यह रास्ता पिछले काफी वर्षों से बदहाल अवस्था में है तथा आलम यह है कि यहां से पैदल चलना भी परेशानी का सबब बना हुआ था। वहीं कस्बे के विश्रामगृह से खोखा मार्केट होते हुए लोहारू चौक तक भी सड़क मार्ग की खस्ताहालत में सुधार के लिए पंचायत द्वारा इसके पुर्ननिर्माण को मंजूरी दी गई है। अब इन दोनों मुख्य मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इन दोनों मार्गों के पुर्ननिर्माण पर करीब 34.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
-
- अब लोगों को जल्द मिलेगी राहत
वहीं दूसरी ओर लोहारू चौक से विश्रामगृह तक खोखा मार्केट व मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता हैं। वहीं खोखा मार्केट से कस्बे में आवागमन के लिए जमुवाय माता मंदिर के पीछे से गुजरने वाला मुख्य रास्ता भी महत्वपूर्ण है। आसपास के गांवों के लोग इन दोनों मार्गों का प्रयोग मुख्य बाजार, सरकारी अस्पताल, पशु अस्पताल, उप तहसील सहित बैंक आदि में जाने के लिए करते है। इन दोनों मार्गों की हालत काफी समय से बदहाल थी। जिस पर पंचायत ने ग्रामीणों की मांग की सुध लेते हुए दोनों मार्गों का बजट स्वीकृत कराकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन

-
- नालियों के निर्माण पर 24.50 लाख व सामुदायिक भवन पर 14.50 लाख होंगे खर्च:
संभावना जताई जा रही है कि इसी सप्ताह इन दोनों मार्गों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वहीं कस्बे की सफाई व्यवस्था की सुध लेते हुए पंचायत द्वारा क्षतिग्रस्त नालियों व नालों की भी विशेष मरम्मत कार्य करवाया जाएगा। इनके पुनर्निर्माण पर करीब 24.50 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके अतिरिक्त जमुवाय माता मंदिर के नजदीक सामुदायिक भवन का निर्माण भी करवाया जाएगा इसके लिए करीब 14.50 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। हालांकि पंचायत द्वारा पहले भी सामुदायिक भवन बनाया गया था परंतु ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन व पंचायत द्वारा इसे पंजाब नेशनल बैंक के संचालन के लिए दिया गया है।
-
- वर्जन:
पंचायत द्वारा ग्रामीणों की मांग व प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को मंजूरी दिलाकर उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी सप्ताह मंजूर किए गए विकास कार्यों का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। उनका प्रयास है कि सतनाली पंचायत के अंतर्गत ग्रामीणों की विकास संबंधित मांगों को पूरा कर समस्याओं का समाधान किया जाए तथा सतनाली को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा दिलवाया जाए।
विज्ञापन

- मनीषा गोठवाल, सरपंच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें