फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग में अंडर-17 वर्ग की पारंपरिक स्पर्धा में देव ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो नंबर- 18ताइक्वांडो खेल में दांव लगाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शनिवार से जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कुलताजपुर रोड स्थित बीपीएस स्कूल में जिमनास्टिक, ताइक्वांडो और योग के मुकाबले आयोजित किए गए। योग में अंडर-17 वर्ग की पारंपरिक स्पर्धा में देव ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, कलात्मक एकल स्पर्धा में इशांत विजेता रहे। कलात्मक युगल स्पर्धा में देव और जतिन की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तालबद्ध युगल स्पर्धा में विकास और शिवा प्रथम रहे। अंडर-19 वर्ग की पारंपरिक योग स्पर्धा में रुद्राक्ष ने बाजी मारी।
मुकाबले पुरुष वर्ग के अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में करवाए गए। अंडर-11 वर्ग के छोटे खिलाड़ियों ने कठिन योगासन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। वहीं ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन दांव-पेच दिखाकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के एईओ विक्रम सिंह यादव ने बताया कि प्रतियोगिता 3 अगस्त तक चलेगी। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर योग कन्वीनर संदीप डीपीई, गुलशन डीपीई, विक्रम सिंह, अरुण डीपीई, रवींद्र कुमार, कृष्ण कुमार डीपीई सहित कई स्कूलों के कोच और खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें