फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांग के पौधों को अभियान चलाकर नष्ट करें : उपायुक्त

Sat, 01 Jun 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने की हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रशासन लगातार युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए कार्य कर रहा है। डीसी मोनिका गुप्ता ने वीरवार को लघु सचिवालय में नार्को कोआर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक में ये बातें कहीं। इसके बाद उन्होंने चिन्हित अपराधों के मामलों के संबंध में बैठक ली।
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार अहम कदम उठाए जा रहे हैं। भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा। युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए अधिकारी भी लगातार उन्हें जागरूक करें। युवाओं को खेल प्रतियोगिताओं के साथ जोड़े रखें। कहा कि सड़कों के किनारे या किसी भी अन्य स्थान पर भांग के पौधों को नष्ट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम मिशन दल और वार्ड मिशन दल अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में नशा पर निर्भर रोगियों व नशे की लत से ग्रस्त लोगों की पहचान के साथ ही जागरूकता अभियान भी जारी रखें। इसमें पंचायत विभाग तथा वन विभाग की मदद ली जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लगातार दवाइयों की दुकानों पर भी छापा डालें।ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें