Mahendragarh: देवीलाल पार्क के पास कबाड़ की दुकान में लगी आग, दो गाड़ियों ने पाया काबू; रात की घटना
Fri, 31 May 2024 12:10 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
सार
महेंद्रगढ़ में देवीलाल पार्क के नजदीक कैलाश चंद की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना के दस मिनट बाद एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग बढ़ने लगी तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्रता से दूसरी गाड़ी टीम सहित मौके पर भेज दी गई।
महेंद्रगढ़ के बीचोंबीच स्थित देवीलाल पार्क के नजदीक रात दस बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रात को दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के देवीलाल पार्क के नजदीक कैलाश चंद की कबाड़ की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
सूचना के दस मिनट बाद एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। आग बढ़ने लगी तो लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्रता से दूसरी गाड़ी टीम सहित मौके पर भेज दी गई। एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। घटना में कबाड़ का कुछ सामान जलकर राख हो गया। आसपास घरों की बड़ी आबादी होने के साथ-साथ रिहायशी क्षेत्र है। समय रहते आग पर काबू पाने से कोई बड़ा नुकसान नहीं हो पाया।