फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएपी का स्टॉक है, फिर भी किसान परेशान, एक बार में सिर्फ 3 बैग, तीन-तीन चक्कर

विज्ञापन
फोटो नंबर- 28केंद्र से खाद लेकर जाते किसान। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। केंद्र पर खाद का स्टॉक है, लेकिन एक किसान को एक बार में सिर्फ 3 बैग डीएपी दिए जा रहे हैं। इस वजह से जिन किसानों को 4 या ज्यादा बैग चाहिए, उन्हें तीन-तीन बार केंद्र के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कई बार किसान को 3 बैग तो मिल जाते हैं लेकिन अगले दिन आने पर स्टॉक खत्म मिलता है।
विज्ञापन

मजबूरी में किसान निजी केंद्रों पर जाते हैं, जहां या तो खाद नहीं मिलता या तय कीमत से ज्यादा देना पड़ता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और सरसों की बिजाई में भी देरी हो रही है।
पुरानी अनाज मंडी के केंद्र पर रविवार को 1500 बैग डीएपी की खेप पहुंची थी। मंगलवार को 458 और बुधवार को 362 बैग बांटे गए। अब केंद्र पर 680 बैग का स्टॉक बचा है। केंद्र पर किसानों की भीड़ सीमित है और बिना टोकन नंबर के ही खाद दिया जा रहा है।
विज्ञापन

..............
मुझे 6 बैग डीएपी चाहिए थे लेकिन केंद्र पर स्टॉक नहीं था। इसलिए पिछले सप्ताह निजी केंद्र से 2 बैग 1600 रुपये के हिसाब से खरीदे और आधे खेत में बिजाई की। आज केंद्र पर सिर्फ 3 बैग मिले हैं, अब 1 बैग के लिए कल फिर आना पड़ेगा।-राजकुमार, किसान, गांव गहली
..............
सरसों की बिजाई के लिए डीएपी का वितरण सितंबर के अंत तक हो जाना चाहिए था। लेकिन अक्तूबर खत्म होने वाला है और वितरण अब तक अधूरा है। इससे बिजाई में देरी हो रही है।-रणवीर सिंह, किसान, गांव पटीकरा
वर्जन:
केंद्र पर खाद का वितरण सुचारू है। लाइन में खड़े सभी किसानों को खाद मिल सके, इसलिए एक किसान को तीन बैग दिए जाते हैं। केंद्र पर अभी 680 बैग का स्टॉक है और जरूरत के हिसाब से और डीएपी मंगवाया गया है।-सुनील चौधरी, प्रबंधक, पुरानी अनाज मंडी खाद केंद्र, नारनौल
258 गेटपास जारी, 7773 क्विंटल बाजरे की आवक
नई अनाज मंडी में बुधवार को शेड्यूल के अनुसार बाजरे की खरीद हुई। करीब 258 गेटपास जारी हुए और करीब 7773 क्विंटल बाजरा आया। व्यापारियों ने जे-फार्म के तहत खरीद की। पिछले 28 दिनों में करीब 2 लाख 48 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। आने वाले दिनों में 1 से डेढ़ लाख क्विंटल और आवक की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें