महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के लिए जारी किए गए 14.50 लाख रुपये के वर्क ऑर्डर के चार महीने बीत जाने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है। शौचालयों में टूटी हुई सीटें, गेट और वॉशबेसिन जैसी समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं।
नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव और मरम्मत के लिए 14.50 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई थी लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। वर्क ऑर्डर जारी होने के बावजूद निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा नहीं किया गया है।
शहर के रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यहां पर टॉयलेट शीट टूटी पड़ी है। साथ ही यूरinal के पाइप भी उचित नहीं हैं। कहीं शौचालय के गेट गायब हैं, तो कहीं वॉशबेसिन टूटे हुए हैं। कई शौचालयों की सीटें भी टूटी हुई हैं, जिससे उनका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। इन समस्याओं के कारण नागरिक सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
शहर निवासी ढीलू, अमित यादव, विनीत, नरेन सैनी, विक्रम आदि ने बताया कि शौचालयों के हालात खराब हो चुके हैं। इनमें प्रयोग करने के लिए उचित व्यवस्थाएं बहाल होनी चाहिए। अधूरे और टूटे संसाधनों को राहगीर प्रयोग करने में असमर्थ हैं।
चार शौचालयों के नहीं सुधरे हालात
पार्षद राजेश कुमार ने बताया कि चार माह पहले नगर पालिका की ओर से टेंडर एजेंसी को आवंटित किया था। एजेंसी ने उस दौरान केवल किला रोड के शौचालय का कार्य कर दिया जबकि अन्य में कोई मरम्मत नहीं कराई। साथ ही रखरखाव का टेंडर लगा दिया। अब चारों शौचालयों को पूरा कराना चाहिए। इनमें से वार्ड 6 में सार्वजनिक शौचालय में टाइलें व टोंटिया टूटी हुई हैं।
वर्जन:
स्टैंडर्ड मॉडल के तौर पर किला रोड के शौचालय की की मरम्मत की गई है। अब एजेंसी का कार्य जांचा गया है और एक-एक करके शौचालय की मरम्मत की जाएगी ताकि लोगों को प्रसाधन में दिक्कत न हो। अन्य का कार्य भी एजेंसी दो से तीन दिन में शुरू कर देगी।-राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:51- सार्वजनिक शौचालय में टूटा फ्लश यूरिनल--संवाद
फोटो संख्या:51- सार्वजनिक शौचालय में टूटा फ्लश यूरिनल--संवाद