फोटो संख्या 69- अवैध शराब के साथ आरोपी पुलिस की गिरफ्त में--स्रोत- पुलिस
कनीना। थाना सदर कनीना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कोका निवासी विकास अपने घर से अवैध शराब बेचता है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल एक छापामार टीम बनाई। टीम ने आरोपी के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने विकास के कब्जे से कुल 24 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। संवाद