फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भीड़ में धक्के खाकर भी भाई की कलाई तक पहुंचीं बहनें

विज्ञापन
फोटो नंबर-13रक्षाबंधन पर नारनौल के बस स्टैंड पर लगी महिलाओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। रक्षाबंधन पर शुक्रवार को भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए निकली बहनों को सफर में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर सुबह से ही भीड़ रही। बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की भी हुई। कई महिलाओं को सीट नहीं मिली और उन्हें खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नारनौल डिपो ने 18 अतिरिक्त बसें चलाईं लेकिन लंबे रूटों पर भीड़ कम नहीं हुई। कई महिलाओं को बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। बस नहीं मिलने पर कुछ यात्रियों ने निजी बसों का सहारा लिया और किराया देकर सफर किया।
हरियाणा रोडवेज की मुफ्त यात्रा सुविधा महिलाओं के लिए हरियाणा सीमा तक ही रही। राजस्थान जाने वाली महिलाओं को सीमा पार करने के बाद किराया देना पड़ा।
सफर की परेशानियों के बीच भी बहनों का उत्साह कम नहीं हुआ। घंटों इंतजार और भीड़ के बावजूद वे अपने भाइयों तक पहुंचीं और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन


52 सीटों वाली बसों में 70-80 यात्रियों ने किया सफर
शुक्रवार सुबह से रोडवेज बसों में क्षमता से अधिक भीड़ रही। 52 सीटों वाली बसों में 70 से 80 यात्री सफर करते नजर आए। सीट नहीं मिलने पर कई महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। भीड़ को देखते हुए सिंघाना, रेवाड़ी, कोटपुतली और नांगल चौधरी जैसे व्यस्त रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई। इसके बावजूद कुछ रूटों पर यात्रियों को बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

मुफ्त सफर की सीमा से परेशानी
तीन तरफ से नारनौल जिला राजस्थान से घिरा हुआ है। हरियाणा रोडवेज की मुफ्त बस सेवा केवल हरियाणा की सीमा तक ही मान्य थी। जिन महिलाओं का मायका जयपुर, कोटपुतली या झुंझुनूं में था, उन्हें हरियाणा सीमा के बाद किराया देना पड़ा।


बाक्स
मैं राजस्थान के कोटपूतली से आई हूं। रोडवेज बस में राजस्थान की सीमा तक 32 रुपये किराया लगा जबकि हरियाणा की सीमा में प्रवेश के बाद कोई किराया नहीं लगा। रक्षाबंधन के चलते बसों में काफी भीड़ थी। मुझे बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।-पूनम

बाक्स

मुझे नारनौल से गुरुग्राम जाना है लेकिन काफी देर से बस का इंतजार कर रही हूं। अगर कुछ देर और रोडवेज बस नहीं मिली तो मजबूरी में निजी बस से किराया देकर गुरुग्राम जाना पड़ेगा। त्योहार पर बसों की कमी से बहुत परेशानी हो रही है।-ज्योति

बाक्स-
रक्षाबंधन पर बसों में भीड़ बहुत ज्यादा है और रोडवेज की बसें कम चल रही हैं। बसों में महिलाओं को बैठने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। बच्चों के साथ तो ओर भी बुरा हाल हो रहा है।-किरण
बाक्स-

मुझे नारनौल से कोटपूतली जाना है लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी बस नहीं आई है। नांगल चौधरी तक जो बस गई है उसमें भीड़ बहुत ज्यादा थी। अगर हरियाणा रोडवेज नहीं मिली तो राजस्थान रोडवेज में किराया देकर ही जाना पड़ेगा।-ज्योति शर्मा

वर्जन :
महाप्रबंधक देवदत्त के निर्देशानुसार रेवाड़ी, सिंघाना, नांगल चौधरी व कोटपुतली सहित अन्य रूटों पर 18 अतिरिक्त बसों को संचालन किया गया। वीरवार को भी 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। दो दिन महिला यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रही। इन अतिरिक्त बसों से यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली।-अनिल भीलवाड़ा, बस स्टैंड इंचार्ज, नारनौल डिपो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें