फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने संभाला पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर जिले के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया को महेंद्रगढ़ जिले का उपायुक्त बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार को यहां पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। लघु सचिवालय में पहुंचने पर अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले पूनिया वर्ष 2010 बैच के आईएएस हैं। झज्जर जिले में उपायुक्त के तौर पर सेवाएं देने से पहले उन्होंने सोनीपत तथा चरखी दादरी जिले में भी उपायुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं।
मणिपुर कैडर से डेपुटेशन पर 2019 में हरियाणा में आते ही उन्होंने सबसे पहले यमुनानगर जिला नगर आयुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं। उसके बाद उन्होंने चरखी दादरी, सोनीपत तथा झज्जर जिले में उपायुक्त के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। लघु सचिवालय में पहुंचने के बाद शुक्रवार को उन्होंने दिनभर उपायुक्त कार्यालय तथा विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय लेने के बाद जिले में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें