नारनौल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने सोमवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता की। उन्होंने 95 नागरिकों की शिकायतों को सुना और उनका निवारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी शिकायतकर्ता को दोबारा समाधान शिविर में न आना पड़े। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय भी इन शिकायतों की ऑनलाइन निगरानी कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि हर शिकायत पर गंभीरता से और समय पर कार्रवाई हो। संवाद