फोटो 5अग्रवाल सभा भवन में बैठक करते समिति के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : कोल्ड स्टोरेज में पड़ा आलू।
नारनौल। महाराजा अग्रसेन जयंती समिति की बैठक अग्रवाल सभा भवन में अध्यक्ष प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जयंती संयोजक रामजीलाल मित्तल ने बताया कि 21-22 सितंबर को दो दिवसीय जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन का डोला, झांकियां, बैंड और गतका अखाड़ा शामिल होंगे। भंडारा संयोजक नवीन बंसल ने दोनों दिन देसी घी का भंडारा होने की जानकारी दी। 21 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और मुख्य समारोह में 80 वर्ष एवं उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों का सम्मान होगा। महिला संयोजिका गीता गोयल ने महिला कार्यक्रम के अभूतपूर्व आयोजन की जानकारी दी। कार्यक्रम में कई संयोजक और सभा सदस्य उपस्थित रहे।