डिप्टी सीएम ने क्षेत्र के लिए लगभग सवा करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जन सम्मान रैली में दुष्यंत चौटाला के साथ सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव और अटेली के विधायक सीताराम यादव भी पहुंचे।
नारनौल के गांव गहली में रविवार को जननायक जनता पार्टी की तरफ से जन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उनके द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए गांव गहली समेत आसपास की ग्राम पंचायतों ने उनका सम्मान किया। डिप्टी सीएम ने क्षेत्र के लिए लगभग सवा करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जन सम्मान रैली में दुष्यंत चौटाला के साथ सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव और अटेली के विधायक सीताराम यादव भी पहुंचे। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला लगभग चार माह बाद नारनौल आए हैं। इससे पहले वे जनवरी में नारनौल में एक कार्यक्रम में आए थे।