फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीन दिन बाद चोरी का नहीं लगा सुराग

Sun, 07 May 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।रेवाड़ी रोड स्थित कैलाश नगर में वीरवार को हुई दिनदहाड़े 65 लाख नकदी और जेवरात की चोरी के मामले में तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अब तक चोरी करने वाले आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के हाथ जो सीसीटीवी हाथ लगी है, वह भी धुंधली है। ऐसे में आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं पुलिस अब आसपास क्षेत्र के अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल कोई कामयाबी नहीं लग सकी है। चोरी की वारदात के बाद एसपी विक्रांत भूषण ने चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग 10 टीमों का गठन किया है। इसमें जिले की तीनों सीआईए पुलिस टीम, शहर थाना, सदर थाना, महावीर चौकी व साइबर सैल की टीमें शामिल है। उक्त टीमें चोरों का सुराग लगाने के लिए संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। मगर अभी तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपियों का पता नहीं लग सका है। अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -प्रबीना पी., एएसपी, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें