फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पानी की किल्लत दूर करने के लिए विभाग सख्त, जमालपुर में 100 से ज्यादा अवैध कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने शनिवार को जमालपुर मोहल्ले में कार्रवाई करते हुए मुख्य पेयजल पाइपलाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाए। विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहरवासियों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला, अभिषेक तंवर, बीआरसी इंद्रजीत और फिटर महिपाल सहित विभाग की टीम मौजूद रही। विभाग के अनुसार, दो दिन पहले उपमंडल अभियंता मुकेश कुमार शर्मा पुलिस प्रशासन के साथ अवैध कनेक्शन हटवाने पहुंचे थे।
उस समय मोहल्लावासियों ने खुद कनेक्शन हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कनेक्शन नहीं हटाए गए। इसके बाद विभाग ने शनिवार को कार्रवाई की।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से पुरानी कचहरी और मेहता चौक स्थित बूस्टरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा था। इससे लोगों को परेशानी हो रही थी और विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जांच में मुख्य पाइपलाइन पर अवैध कनेक्शन मिलने से जलापूर्ति प्रभावित होने की बात सामने आई।
कनिष्ठ अभियंता नरेश चंदेला ने कहा कि शहर में मुख्य पाइपलाइन से अवैध या नियमों के विरुद्ध लिए गए अतिरिक्त कनेक्शनों को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें