फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पदोन्नति पाने वाले तीन कर्मचारियों का किया डिमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई व जल संसाधन विभाग के तीन कर्मचारियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्रमोशन हासिल कर लिया। कागजात की जांच हुई तो वे जाली पाए गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत डिमोट कर दिया गया है। साथ ही चार्जशीट कर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। सिंचाई व जल संसाधन विभाग पंचकूला ने नारनौल सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नारनौल सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार यादव ने बताया कि विभाग में कुछ माह पूर्व क्लर्क से उप मंडल क्लर्क की पदोन्नति के लिए एसईटीसी परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा हार्ट्रोन ने करवाई थ इसमें कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया था। इस परीक्षा में पास होने वाले कर्मचारियों को पदोन्नत कर दिया गया। इसी परीक्षा में पास होने के आधार पर वीरपाल, कर्मवीर सिंह व रेनू को भी क्लर्क से उप मंडल क्लर्क बना दिया गया। बाद में सभी कर्मचारियों के दस्तावेज सत्यापन के लिए हार्ट्रोन भेजे गए तो इन तीनों के कागजात फर्जी पाए गए। उन्होंने फौरन अपने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद सिंचाई व जल संसाधन विभाग पंचकूला ने पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से तीनों कर्मचारियों का क्लर्क पद पर डिमोशन कर दिया। साथ ही तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें