फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर 07 - किसानों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते किसान खेत मजदूर संगठन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में किसानों ने मंगलवार को किसानों और कृषि से जुड़ी समस्याओं को लेकर लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। साथ ही उपमंडल अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कामरेड दलीप सिंह और एआईकेकेएमएस के जिला सचिव कामरेड बलबीर सिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार किसानों और खेती के प्रति संवेदनहीन बनी हुई है। सरकार की किसानों व कृषि क्षेत्र के प्रति उदासीनता व अनदेखी किसानों पर भारी पड़ रही है। कृषि व किसान विरोधी नीतियों के चलते खेती दिन प्रतिदिन घाटे का सौदा होती जा रही है। किसानों के बेटे-बेटियां बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। किसान नेताओं ने मांग करते हुए कहा कि बंद पड़ी भर्तियां खोली जाए, उम्र में छूट दी जाए, मनरेगा कार्य गांव-गांव में शुरू किए जाएं। किसान विरोधी नीतियों व कर्ज में पिसता देश का सम्मानित किसान आत्महत्या को मजबूर हो रहे हैं, देश की जनता व गोदामों में अनाज के भंडारण करने वाले किसान का परिवार खुले आसमान के नीचे भूखे सोने को मजबूर हैं। ऐसे में किसानों के पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है। जन आंदोलन ही जन मानस की घनघोर होती समस्याओं का एकमात्र रास्ता है। प्रदर्शन में कामरेड अभय सिंह, छाजूराम रावत, सीताराम प्रधान, डॉ. वृतपाल सिंह, महावीर, रामौतार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें