फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली को उपमंडल बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अटेली को उपमंडल बनाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। मांग के समर्थन में बुधवार को गांव भीलवाड़ा में ग्रामीणों ने बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट के नेतृत्व पंचायत घर के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बसपा नेता अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार अटेली हलके के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।भाजपा सरकार ने डेढ़ दर्जन उपमंडल बनाए लेकिन अटेली को उपमंडल का दर्जा नहीं दिया। सरकार दस नई आईएमटी प्रदेश में बना रही है। उम्मीद थी कि सबसे ज्यादा बेरोजगारी वाले हलके अटेली को आईएमटी की सौगात मिलेगी लेकिन उससे भी सरकार ने हलके को वंचित कर दिया है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह मांगे नहीं है, बल्कि अटेली हलके की जनता के हक हैं जो हम लेकर रहेंगे। इस अवसर पर सतबीर, सुगनचंद, डी.पी.पंच, औमप्रकाश प्रधान, नरेश, सावित्री, ग्यारसी, मनीषा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें