फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महंगाई-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नीट पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था और नशे के खिलाफ बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राव दान सिंह ऊंट गाड़ी पर बैठकर प्रदर्शन में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

याद सभा से शुरू हुआ प्रदर्शन आईटीआई रोड, विश्वकर्मा चौक, बालाजी चौक, शंकर मार्केट, सब्जी मंडी रोड, भगवान परशुराम चौक, 11 हट्टा बाजार, कॉलेज रोड और मोहल्ला सैनीपुरा से होता हुआ लघु सचिवालय पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम योगेश सैनी को ज्ञापन सौंपा।
राव दान सिंह ने कहा कि शिक्षा हर युवा का अधिकार है लेकिन भाजपा सरकार ने शिक्षा को व्यापार बना दिया है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक जैसी घटनाओं ने लाखों युवाओं का भविष्य खराब कर दिया है। रोजगार और भर्ती के नाम पर युवाओं के साथ धोखा हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि रात के समय गुलेल गैंग के बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं और चोरी व अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं। इससे आम लोगों में डर का माहौल है।
उन्होंने हाल ही में नशे की हालत में युवक द्वारा अपनी मां की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नशे पर रोक लगाने में पूरी तरह विफल रही है। साथ ही पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
-
पोस्टर से बडे नेताओं का नाम व फोटो गायब
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पोस्टर व बैनर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पोस्टर या तस्वीरें नजर नहीं आईं। प्रदर्शन में केवल राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरों वाले पोस्टर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें