फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिहोर रोड पर अवैध कॉलोनी में की तोड़फोड़

Thu, 23 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53- कनीना से सिहोर रोड पर अवैध कॉलोनी को तोड़ती बुलडोजर---स्रोत- विभाग
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम की ओर से वीरवार को शहरी क्षेत्र कनीना में सिहोर रोड पर लगभग तीन एकड़ भूमि में अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की। 10 डीपीसी, दो चहारदीवारी और एक अवैध निर्माण के साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि नियंत्रित शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। निदेशक नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करे अन्यथा चूककर्ताओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।





इसीलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध काॅलोनी में कोई प्लाट प्रापर्टी डीलर्स के बहकावे में आकर न खरीदें और न ही अवैध निर्माण करें। इसके अतिरिक्त कोई भी प्लाॅट खरीदने से पहले काॅलोनी की वैधता बारे व निर्माण करने से पूर्व नियमानुसार अनुमति लेने बारे जिला नगर योजनाकार कार्यालय, नारनौल से किसी भी कार्यदिवस में पता किया जा सकता है। जिला नगर योजनाकार ने बताया कि भविष्य में जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों तथा अवैध निर्माण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें