फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोवर्धन पर्व पर ब्रह्मचारी श्री कृष्णानंद धाम में चला स्वच्छता अभियान

Thu, 23 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव धनौंदा में  ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम परिसर में सफाई अभियान में हिस्सा लेते
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव धनौंदा की बनी स्थित ब्रह्मचारी कृष्णानंद धाम में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सेवा का संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने सफाई अभियान चलाया। लगभग 10 एकड़ परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

ब्रह्मचारी शिवानंद महाराज ने कहा कि गोवर्धन पर्व करुणा, सेवा और एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर लोगों की रक्षा की थी। महाराज ने कहा कि गोवर्धन पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि कठिन समय में दूसरों की सहायता करना ही सच्ची भक्ति है।
उन्होंने बताया कि धाम परिसर में स्थित कदम के पौधे पवित्र माने जाते हैं। कथाओं के अनुसार इन्हीं पौधों के नीचे भगवान गोविंद ने बंसी बजाकर गोप-गोपियों को आनंद प्रदान किया था। ब्रह्मचारी शिवानंद महाराज ने कहा कि गोवर्धन पर्व पर वितरित होने वाला अन्नकूट प्रसाद औषधीय गुणों से युक्त होता है और इसका सेवन स्वास्थ्य व समृद्धि दोनों प्रदान करता है। इस मौके पर आश्रम ट्रस्ट के प्रधान अनिल यादव, ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, उपप्रधान ठाकुर कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, उप कोषाध्यक्ष डॉ. फतेहचंद दायमा, मखनलाल आचार्य, आनंद सिंगल, ट्रस्ट के महासचिव ठाकुर जसवंत सिंह सहित अनेक लाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें