फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग

Sun, 11 Aug 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-16रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के पास रोष व्यक्त करते ग्रामीण।
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 6 के गांव नूनीअव्व्ल में रास्ते पर अतिक्रमण होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण पार्षद के नेतृत्व में उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। अब उन्होंने इस अतिक्रमण को लेकर गत दिवस सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को भी एक ज्ञापन भेजा। जिसमें ग्रामीणों ने लिखा है कि गांव नूनीअव्व्ल का यह रास्ता कई गांवों को जोड़ने वाला छोटा रास्ता है। उक्त रास्ते को अवैध कब्जाधारियों से मुक्त करवाने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को समय-समय पर लिखित रूप में ज्ञापन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त कार्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाते हुए अवैध कब्जे को तुड़वाने के आदेश भी दिए जा चुके हैं। परंतु इसके जब कार्रवाई नहीं हुई तो एक शिकायत दस जुलाई को दोबारा खुले दरबार में दी गई। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि एक, दो व पांच अक्तूबर तक किसी भी तारीख में अवैध कब्जा हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अवैध कब्जा हटवाने को लेकर न तो प्रशासन कोई रुचि ले रहा है और न ही नगर परिषद के अधिकारीगण। इसके कारण अवैध कब्जाधारियों के हौंसले बुलंद हो रहें हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह रास्ता रिकार्ड के अनुसार 22 फीट चौड़ा है, जो कि मौके पर मात्र 3-4 फुट करीब 200 फीट लंबाई तक रह गया है। इस अतिक्रमण के कारण आने-जाने लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि यह रास्ता आगे करीब 10 गांवों को आपस में जोड़ता है। रास्ता सकरा होने के कारण इसका प्रभाव सभी पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनहित को देखते हुए तुंरत प्रभाव से कब्जा मुक्त करवाने की सांसद से गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें