फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री से अंकित के हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार

विज्ञापन
अंकित के हत्यारों को पकड़ने की मांग करते बसीरपुर के लोग। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। गांव बसीरपुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से अंकित के हत्यारों को पकड़वाने की गुहार लगाई। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव घाटासेर से नारनौल की ओर आ रहे थे, तब ग्रामीणों ने बसीरपुर बस स्टैंड पर राज्यमंत्री की गाड़ी रुकवाकर अंकित के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने व कड़ी सजा दिलवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि किसी ने अंकित की हत्या कर दी है। अंकित का शव रविवार को सिंघाना रोड पर नहर के किनारे पंप हाउस के पास मिला था। मंत्री ने ग्रामवासियों को जल्द ही अंकित के हत्यारों को पकड़वाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गांव बसीरपुर नंबरदार अभय सिंह, संजय, सुमेर, हरचंद व गांव के अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
शरीर पर नौ बार चाकू मारने के निशान
जिम संचालक अंकित के शव का पुलिस ने मंगलवार को बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सूत्रों के अनुसार अंकित के शरीर के चोट के साथ आठ-नौ चाकू मारने के निशान मिले हैं। अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने पर पुलिस ने बिसरा भी जांच के लिए भेजा गया है। दूसरी ओर पुलिस युवक के सिर को अभी तक तलाश नहीं सकी है। पुलिस ने वारदात स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में सिर की तलाश की थी लेकिन नहीं मिली।
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी तीन टीमें
परिजनों ने अंकित की हत्या का शक उसके तीन दोस्तों पर जताया है। तीनों के मोबाइल नंबर बंद हैं और घर से फरार हैं। आरोपियों की धर-पकड़ के लिए सिटी थाना पुलिस, महावीर पुलिस चौकी व सीआईए लगी हुई है। टीमों ने तीनों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की। लेकिन, आरोपी फरार है। इसके अलावा पुलिस जिम ट्रेनर के भाई के पास बहरोड़ पर भी छापामारी की। महावीर चौकी प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं। मामले की जांच सीआईए भी कर रही है। बता दें कि सिंघाना रोड पर नहर के निकट झाड़ियों में रविवार को 22 वर्षीय युवक की सिर कटी अर्धनग्न लाश मिली थी। जिसकी सोमवार को पहचान बसीरपुर निवासी अंकित के रूप हुई। अंकित महेंद्रगढ़ रोड स्थित बाबा खेतानाथ कॉप्लेक्स में जिम संचालित करता था। वहीं पुलिस ने शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें