फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील समेत दो पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने वकील व उसके दोस्त पर सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से के अनुसार महिला कोर्ट केस के सिलसिले में पिछले साल वकील जिम्मी चौधरी से मिली थी। इसके बाद से आरोपी से बातचीत होने लगी। पुलिस को दी शिकायत में 23 मार्च 2019 को आरोपी जिम्मी चौधरी ने फोन कर ऑफिस में आने को कहा था। लेकिन, तबीयत खराब होने की वजह से मना कर दिया था। आरोपी दोपहर में कार्तिक शर्मा के साथ घर पर आया और जूस पीने को दे दिया। जूस पीने के बाद बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद कार्तिक ने अश्लील वीडियो बना ली। विरोध करने पर दोनों ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अश्लील वायरल कर देंगे। दो दिन बाद कार्तिक घर पहुंचा व अश्लील वीडियो दिखाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि अप्रैल 2019 को जिम्मी चौधरी उसे अपने घर ले गया और बंधक बना लिया। जिम्मी चौधरी व कार्तिक उसे किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिलने देते थे। नौ जनवरी 2020 को जिम्मी चौधरी के पिता का देहांत हो गया। इस दौरान जिम्मी का ध्यान रिश्तेदारों की तरफ हो गया। जिसके बाद पूरी बात अपनी मां से बताई। मां ने 25 जनवरी को कुछ लोगों को भेजा और दूसरी जगह शिफ्ट करवा दिया। पीड़िता का आरोप है जिम्मी चौधरी एक राजनीतिक पार्टी से संबंध होने का धौंस देता है। आरोपी की हरकतों से तंग आकर पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को सोमवार को शिकायत दी। थाना प्रभारी कमला देवी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें