फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला अर्धसैनिक बोर्ड गठन की उठी मांग

विज्ञापन
फोटो संख्या:66 शहर के तुलाराम चौक पर पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते अर्ध सैनिक संगठ
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलवामा शहीदों की स्मृति में सैनिक एवं अर्धसैनिक जवानों की ओर से राव तुलाराम चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पैरामिलिट्री जिला अध्यक्ष गजराज यादव, सैनिक संघ महेंद्रगढ़ अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप, यादव सभा महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. राजबीर यादव, चेतन यादव, कप्तान राजेंद्र सिंह, निरीक्षक मारू राम लावन और ओमवीर सूबेदार मेजर, रणवीर, राजसिंह, अमीलाल, सुभाष नंबरदार, भागमल ने भारतमाता की जय, पुलवामा शहीद अमर रहे के साथ नारे लगाए।
गजराज यादव ने हरियाणा सरकार से मांग की कि जिला अर्धसैनिक बोर्ड का शीघ्र गठन किया जाए ताकि शहीद परिवारों एवं जवानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा सरकार की पैरामिलिट्री के लाखों परिवारों की अनदेखी पर रोष जाहिर किया एवं तुरंत प्रभाव से जिला अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड गठित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें