फोटो नंबर-26अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
नारनौल। नारनौल व महेंद्रगढ़ में शनिवार को अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड लेवल-2 की परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा लेवल-1 का परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
इसमें मुख्य रूप से आकाश एकेडमी महेंद्रगढ़, दा वेदांता इंटरनेशनल स्कूल गुलावला और अमर उजाला की ओर से स्थापित सेल्फ सेंटरों पर आयोजित की गई। द्वितीय लेवल में शुक्रवार और शनिवार को गणित, लॉजिकल रिजनिंग व विज्ञान विषय की परीक्षाएं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस ओलंपियाड पहल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा की पहचान करना और उसे उचित मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने ज्ञान, परिश्रम और अनुशासन का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है।
लेवल-2 के अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।