फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ऑनलाइन कार्य करने का दबाव नहीं बनाने की मांग

Mon, 21 Apr 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 03सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपते बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी। स्रोत-संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से मिला और बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जबतक टैबलेट और इंटरनेट की व्यवस्था नहीं हो जाती है तबतक कर्मचारियों पर ऑनलाइन कार्य करने का दबाव न बनाया जाए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला प्रधान धर्मवीर यादव ने किया। एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर यादव, जिला सचिव दर्शना कुमारी ने बताया कि जिले के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी के बहुत से एसीपी केस लंबित है, उनको जल्द भिजवाया जाए। जहां-जहां एमसीटीएस अलाउंस नहीं मिल रहा, उन कर्मचारियों को अलाउंस दिया जाए। बताया कि महेंद्रगढ़ के कर्मचारी 26 अप्रैल को राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर सहसचिव सुमित्रा कुमारी, उप प्रधान विजय जोरासी, खजांची राकेश कुमार, मुकेश यादव, नवनीत, भूपेंद्र, राजवीर, महेश, अजय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें