फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को दी साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी

Mon, 21 Apr 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ताजपुर में साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी विद्यार्थियों को दी गई। प्राचार्य सत्यबीर सिंह ने कहा कि आज का युग इंटरनेट का युग है। मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। इससे सुविधा तो होती है लेकिन खतरे भी होते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नियुक्त नोडल अधिकारी प्रवक्ता माया यादव ने विद्यार्थियों को इंटरनेट के दुष्परिणामों के बारे में बताया। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा ने कहा कि अपने पासवर्ड किसी से भी साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक न करे। 1930 पर साइबर क्राइम की शिकायत करने से न डरें। इस अवसर पर प्रवक्ता प्रदीप, मीनाक्षी, अंजू, प्रियंका, कुसुम यादव, माया उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें