फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दीपावली को लेकर आटो मार्केट में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ी मांग

Sun, 27 Oct 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19नारनौल के एक शोरूम में खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। दीपावली के पर्व को लेकर वाहनों की खरीदारी करने के लिए ऑटो मार्केट में इन दिनों अच्छी रौनक छाई हुई है। दीपावली पर धनतेरस के दिन वाहनों को खरीदने के लिए सभी शोरूम पर एडवांस में 50 से 100 तक वाहनों की बुकिंग है। सभी कंपनी के वाहनों पर ग्राहकों को दीपावली पर उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ऑटो मार्केट में पेट्रोल के वाहनों के साथ इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की भी जमकर बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस साल लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ ज्यादा रुझान हो रहा है। ऑटो मार्केट में विभिन्न कंपनियों के एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन आ रहे हैं। वाहन विक्रेताओं ने बताया कि बहुत से लोग पेट्रोल के खर्च से बचने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे है। ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने बताया कि दीपावली पर गत की भांति इस वर्ष भी लोग वाहनों की खूब खरीदारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की मांग को देखते हुए हमने वाहन प्रर्याप्त मात्रा में मंगवाए हुए हैं। वाहन विक्रेताओं ने बताया कि दीपावली के बाद शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा और इस पर वाहनों की खरीदारी चलती रहती है।

दीपावली के त्योहार को लेकर वाहनों की अच्छी बिक्री हो रही हैं। इस बार लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन भी अपनी ओर ज्यादा आकर्षित कर रहे हैं। इनमें कंपनियों ने अनेक प्रकार के नए मॉडल निकाले है और कैश बैक भी दिया जा रहा है। इसके चलते पेट्रोल के वाहनों के बराबर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

रोहित संघी, वाहन विक्रता, नारनौल।
त्योहारी सीजन में दोपहिया वाहन की खरीद पर ग्राहकों को कई प्रकार ऑफर के साथ अच्छा खासा डिस्काउंट दिया जा रहा है। बाइकों की खरीद पर ग्राहकों को एलईडी टीवी, कैश बैक सहित 10 साल की वारंटी तक दी जा रही है। इसके अलावा सीएसडी कैंटीन से खरीद पर 8 से 15 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जितेन सैनी, वाहन विक्रेता, नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें