फोटो संख्या:68- कनीना में बैठक करते भारत विकास परिषद के सदस्य--स्रोत- संस्था
कनीना। भारत विकास परिषद शाखा कनीना की बैठक शाखा अध्यक्ष लखनलाल जांगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भारत विकास परिषद हरियाणा की कनीना इकाई ने स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती सिंह राव को प्रार्थना पत्र भेजकर मांगे उठाई।
अध्यक्ष लखनलाल जांगड़ा ने बताया कि कनीना क्षेत्र फौजी बहुल क्षेत्र है, जिसमें क्षेत्र के जवानों के ट्रेन से आने-जाने के लिए कनीना खास रेलवे स्टेशन पर सभी मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था करनी चाहिये। कनीना शहर से गांव के लिए लिंक रोड की व्यवस्था सुचारू करवाई जाए। डिवाइडर लगाकर शहर की सड़क व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। थाना शहर को अपने निर्धारित स्थान पर स्थानांतरित करवाया जाए क्योंकि वर्तमान में थाना शहर नेताजी मेमोरियल क्लब कनीना की चहारदीवारी के अंदर अस्थाई रूप से चल रहा है। कनीना में सामान्य बस स्टैंड पर सवारी के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है क्योंकि पुराना बस स्टैंड की इमारत को तोड़ दिया गया है और नई बिल्डिंग का काम अभी शुरू नहीं हुआ है। कनीना के उप नागरिक अस्पताल को प्रथम परामर्श इकाई का दर्जा देने की मांग की है। साथ में 50 बेड के उप नागरिक अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बेड का बनाया जाए।
इस मौके पर भारत विकास परिषद शाखा कनीना के सचिव राजेश कुमार, कृष्ण सिंह यादव उपाध्यक्ष, कंवर सेन वशिष्ठ शाखा संरक्षक, मोहन सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष, सुरेश कुमार शर्मा शाखा सेवा प्रमुख, धनपत सिंह, डाॅ. नरेंद्र बोहरा कोषाध्यक्ष, जितेंद्र मौजूद रहे।