फोटो 2जोहड़ की चहार दीवारी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते स्थानीय निवासी।संवाद
नांगल चौधरी। नगरपालिका वार्ड-9 स्थित जोहड़ के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को एसडीएम उदय सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह मांग पूर्व सरपंच मालाराम चौधरी की जोहड़ में डूबने से हुई मौत के बाद उठी है। लोगों ने जोहड़ को गहरा बताते हुए हादसों की आशंका जताई है।
ज्ञापन में कहा गया कि जोहड़ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से प्रतिदिन हादसे का डर बना रहता है। कुछ दिन पहले भी इस समस्या को लेकर जिला उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया था। हालांकि, उस पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द-से-जल्द मजबूत बाउंड्री या जाली लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केवल आश्वासन नहीं, बल्कि मौके पर काम शुरू होना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद सोनू तंवर, राजू सैनी और सोमदत्त जांगड़ा सहित कई लोग शामिल थे।नगरपालिका सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था पर करीब एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। स्थानीय निवासी अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जोहड़ के चारों ओर बाउंड्री लगने से बच्चों और अन्य लोगों के गिरने का खतरा कम होगा।